फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी नदी में कूदा ट्यूशन टीचर

Sun, 12 Apr 2015 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तवी पर बनाया गया पुल आत्महत्या स्थल बनता जा रहा है। पुल से नदी में कूद कर जाने देने का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को एमएससी किए एक ट्यूशन टीचर ने पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। राजोरी का रहने वाला मोहम्मद असलम शहर के शास्त्री नगर में रहता है और ट्यूशन पढ़ाता है। असलम ने बताया कि उसे चक्कर आ गया था। इसकी वजह से पुल से नीचे गिर गया।

हालांकि मेडिकल कालेज अस्पताल पुलिस चौकी में असलम के पुल से कूदने का एमएलसी बनाया गया है। असलम से कुछ बात करने पर उसने बताया कि कुछ पारिवारिक टेंशन है। इसकी वजह से उसे चलते चलते चक्कर आ गया और वह गिर गया। पानी में गिरने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी एक दिन पहले ही तवी नदी में एक महिला गिर गई। इसके कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति ने कूद कर जान दी। पिछले एक महीने में तवी नदी में गिरने वालों की संख्या आधा दर्जन से पार पहुंच चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें