हिमगिरि एक्सप्रेस सोमवार सुबह ढाई बजे के करीब हावड़ा के लिए रवाना हुई। रविवार को नौ घंटे देरी से जम्मू में पहुंचने के बाद यात्री परेशान रहे।
रविवार रात पौने ग्यारह बजे हावड़ा के लिए रवाना होने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से सोमवार की सुबह ढाई बजे रवाना हो सकी।
इसके अलावा सोमवार को हिमगिरि एक्सप्रेस तीन घंटे, मालवा तीन घंटे और टाटा मुरी तीन घंटे देरी से जम्मू में पहुंची, जबकि हिमसागर एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जम्मू पहुंची।