फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागर नगर, गोविंदसर गांव और कृष्णा कालोनी को मिले तीन पीएचसी

Wed, 21 Jan 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो गांवों में मंगलवार को नेशनल अरबन हेल्थ मिशन के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जनता के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही शहर में भी एक पीएचसी लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त डाक्टर शाहिद इकबाल ने तीनों पीएचसी का उद्घाटन किया। सबसे पहले जिला उपायुक्त ने कृष्णा कालोनी में पीएचीसी का उद्घाटन किया। इसके बाद नागर नगर और गोविंदसर गांव में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों को जनता को सौंपा।

जिला उपायुक्त ने कहा कि पीएचसी खोलने का मकसद केवल लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना है। गांव में ही यह सुविधा मिलने से लोगों का समय भी बचेगा।

उन्होंने कहा कि पीएचसी में टीकाकरण के साथ ही दवाई और प्रयोगशाला की सुविधा होगी। इससे लोगों को बाहर जाकर इलाज नहीं करवाना पड़ेगा। इस मौके पर एसीआर एसपी रकवाल, एसी अनशुल गार्ग, आरटीओ नजीर शेख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें