फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 08 Mar 2015 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी चक्क इलाके में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कर्नल कालोनी में रहने वाले मूलरूप से यूपी निवासी मनसा राम (25) ने होली खेलने के बाद घर में फंदा लगा लिया। रिश्तेदारो को जब पता चला, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मौके से कोई सूसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है। बताया जाता है कि वह पौनी क्षेत्र में ही मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगोें से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, परेड के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला।

पुलिस ने उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया है। बताया जाता है कि व्यक्ति को बेहोशी की हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को उसके पास से मिले कागजात से सिर्फ उसका नाम परिमल पता चला।

उसके घर का पता नहीं मिल पाया है। खबर लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें