पुलिस ने ठगी के मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी महिला रूपा बनर्जी मूल रूप से राजस्थान कोटा और वर्तमान में कमल नगर केरन बनतालब में रहने वाली बताई गई है।
कमल नगर निवासी महिला शैलेंद्र कुमारी ने चिनौर पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि आरोपी महिला जो उनके घर किराए के मकान में रहती है, ने उनसे दो लाख रुपये लेकर उन्हें संदूक में रखने को कहा था। उसने भरोसा दिलाया था कि संदूक को एक महीने बाद खोलने पर उसमें से तीन लाख रुपये निकलेंगे। जब कुछ दिन बाद संदूक खोला तो उसमें से दो लाख रुपए भी गायब पाए गए।
उसने रूपा से रुपयों के बारे में पूछा तो उसने इसको लेकर नानुकर करना शुरू कर दिया। जब उसने रुपयों को देने से इंकार कर दिया तो उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया।