फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में दो युवक मिले

Mon, 03 Nov 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग इलाकों में दो लोग बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कनाल पुलिस चौकी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। युवक की पहचान नहीं हो पाई। उसकी उम्र लगभग 30 साल है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में एक युवक ज्यूल इलाके में अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिला। 25 वर्षीय बलविंदर को जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है।

बेहोशी का कारण पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसे कोई नशीली वस्तु खिला दी थी। नवाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सांबा में जानी (21) नामक युवक ने अपने घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को पता चला।

उन्होंने तत्काल उसे सांबा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना गुड़ा दोमाना इलाके में रेणू देवी (21) ने अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार वालों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग जमा हुए और उसे जीएमसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें