फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ की फिराक में आतंकी

Mon, 10 Nov 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना विधानसभा चुनावों में खलल डालने की फिराक में है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सेना और घुसपैठियों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन


बसंतर दरिया में बाढ़ से नष्ट हुई तारबंदी से घुसपैठ की फिराक में हैं। सूत्रों के अनुसार सांबा सेक्टर के सामने पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचनाएं हैं। सूत्र बताते हैं कि आईएसआई मानव बम का इस्तेमाल करने की फिराक में है। इसके लिए पाकिस्तानी सेना हर हाल में घुसपैठ कराना चाहती है।

तारबंदी के पास उगे सरकंडों की आड़ लेकर घुसपैठ की योजना है। बीएसएफ और भारतीय सेना के अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं। अधिकारी पाक सेना और घुसपैठियों के मंसूबों को भांप रहे हैं। सुरक्षा बल के अधिकारी के अनुसार की जहां तारबंदी को नुकसान हुआ है, वहां अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। बार्डर पुलिस ने भी अतिरिक्त नाके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें