फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नदारद, स्कूल में जड़ा ताला

Thu, 29 Jan 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पढ़ाने के प्रति शिक्षकों का एक और गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। जेडईओ के औचक दौरे में प्राइमरी स्कूल तौला में सभी दोनों शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। स्कूल में विद्यार्थी स्वत: पढ़ाई करते मिले, जिन्होंने खुद चाबी लाकर स्कूल खोला था। दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही स्कूल में ताला लगाकर अधिकारी चाबी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर ढाई बजे जेडईओ तरसेम कुमार और जेडपीओ इंद्रकुमार ने प्राइमरी स्कूल तौला में अचानक दौरा किया। जब स्कूल पहुंचे तो वहां दोनों शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। धूप में कुछ बच्चे खुद की पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल में मिड डे मील पकाने का कमरा खुला था, लेकिन मील भी तैयार नहीं किया गया था।

अधिकारी ने विद्यार्थियों से शिक्षकों के बारे में पूछा तो बताया कि उन्होंने मिड डे मील बनाने वाली आंटी स्कूल के पास में ही रहती हैं। उनके पास स्कूल की चाबी थी। विद्यार्थियों ने बताया कि आंटी से चाबी लाकर उन्होंने खुद स्कूल खोला है। उनका कहना है कि हम लोग ही तो रोजाना स्कूल खोलते हैं।
विज्ञापन


आज भी कोई शिक्षक अब तक नहीं आया है। स्कूल का निरीक्षण करने पर जेडईओ ने पाया कि कार्यालय में जरूरी दस्तावेज खुले पड़े थे। सारी जानकारी लेने के बाद दोनों अधिकारी शाम चार बजे तक स्कूल में ही रहे, लेकिन इस दौरान कोई भी शिक्षक वहां नहीं पहुंचा। यहां तक कि मिड डे मील तक तैयार नहीं किया गया।

इस सबके बाद अधिकारी ने चार बजे स्कूल की छुट्टी कर दी और स्कूल में ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गए। जेडईओ ने हाजिरी रजिस्टर जब्त कर लिया है। उन्होंने दोनों शिक्षकों को आदेश दिए हैं कि वह जेडईओ कार्यालय में आकर स्कूल से गैरहाजिर रहने का कारण स्पष्ट करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें