फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ता सड़कों के खिलाफ मूवमेंट का प्रदर्शन

Tue, 14 Apr 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सड़कों की खस्ता हालत और ट्रैफिक की समस्या के संबंध में जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को पीडब्ल्यूडी, आरएंडबी, जेएमसी और इरा मंत्रियों के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुनील डिंपल ने कहा कि सड़कों की खस्ता हालत और ट्रैफिक के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार की ओर से खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत के लिए कोई भी पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही टोल टैक्स को नहीं रोके जाने के संबंध में जम्मू बंद की कॉल देने की बात कही। सुनील डिंपल ने कहा कि अगर टोल टैक्स बंद नहीं किया गया तो वह जम्मू बंद की कॉल के साथ सरकार के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान डा. शाम स्वरूप, रमेश, सचिन, पीसी कपूर, अजय, राहुल, डा. चुन्नी लाल, संजीव, अनिल, विजय, पप्पू, कुलवंत, शिव कुमार, सतीश, जगदीश मगोत्रा, शाम लूथरा, जोगिंद्र, राजिंद्र, कुलदीप और अन्य सदस्य शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें