फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर को दिए नोट नकली निकले?

Wed, 15 Oct 2014 01:42 AM IST
सुभाष चंद/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे में नकली नोटों का मामला सामने आया है। फिलहाल, पुलिस थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार कसबे के एक दुकानदार ने अपने यहां नौकरी करने वाले को तीन-चार माह की तनख्वाह के रूप में बीस हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह व्यक्ति मंगलवार को खरीदारी करने के लिए जम्मू गया। यहां उसे पता चला कि जो रुपये उसे दिए गए, उनमें से पांच-पांच सौ के नोट नकली हैं। इसके बाद वह आरएस पुरा लौटा और दुकानदार से मिला। दुकानदार को उसने 18 हजार के नोट वापस करते हुए इनके नकली होने शिकायत की।

इस पर दुकानदार ने कहा कि उसने भी ये नोट किसी और से लिए हैं। वह वहां जाकर पता लगाएगा। दुकानदार और नौकर दोनों लापता हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं है, फिर भी मामले पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें