फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन जर्जर, प्रदर्शन

Fri, 08 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बुद्धल तहसील के डंडोत गांव में सरकारी मिडिल स्कूल के बच्चों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। छात्र राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर बच्चों ने कहा कि उन्हें धूप में खुले आसमान के नीचे बैठ कर पढ़ाई करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
क्षेत्र के सरपंच एवं विलेज एजूकेशन कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद शफी ने बताया कि स्कूल में 162 बच्चों के लिए केवल दो कमरों का भवन था, लेकिन वह भी पिछले वर्ष सितंबर माह में आए बाढ़ की भेंट चढ़ गया था।

स्कूल की छत टूट चुकी है। दीवारों में भी दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में बारिश होने पर स्कूल में छुट्टी कर दी जाती है। मौसम साफ होने पर तेज धूप में खुले में बैठ कर छोटे बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई बार सीईओ व जेडईओ से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार फंड के अभाव का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है।

यदि दरारों वाली दीवारों के गिरने से कोई हादसा पेश आता है तो जिम्मेवार प्रशासन होगा। वहीं स्कूल के हेड मास्टर मोहम्मद शब्बीर ओसेवी ने बताया कि स्कूल में 162 बच्चों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। इस संबंध में सीईओ ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ठोस कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें