फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 13 Jan 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सतवारी-कुंजवानी मार्ग पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक रामदास बाविलायाना का रहने वाला था। सूचना मिलने पर गंग्याल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भिजवाया।

जानाकरी के अनुसार रामदास बाइक (जेके02 बीए 0620) से कुंजवानी से गंग्याल की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सतवारी-कुंजवानी मार्ग पर स्थित जेके बैंक के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने ट्रक की गति और तेज कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें