घग्वाल, ध्यानी, इलाके में सोमवार की रात को एक जेसीबी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल बाइक सवार परविंद्र कुमार (20) की इलाज के दौरान जीएमसी में मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक को चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक परविंद्र घग्वाल इलाके में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था कि तभी रास्ते में जेसीबी से टक्कर हो गई। हादसा शाम सात बजे के करीब हुआ।
घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया। यहां करीब दो घंटे के बाद परविंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके एक दोस्त अरुण की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीसरे राहुल का जीएमसी में इलाज चल रहा है।