फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीसी, ओरियंटल ने जीते क्रिकेट मैच

Wed, 14 Jan 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीसी श्रीनगर और ओरियंटल क्लब ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर तीसरी क्रिसमस ट्वंटी-20 क्रिकेट कप प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में पहले मुकाबले में आरसीसी श्रीनगर ने एससीसी को 64 रनों से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। आरसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर शानदार 199 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके जवाब में एससीसी के बल्लेबाज 18 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन ही जुटा पाए।

दूसरे मुकाबले में ओरियंटल क्लब ने यंग स्टार इलेवन को 48 रनों से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। ओरियंटल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 183 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरे यंग स्टार इलेवन के बल्लेबाज 17.3 ओवर में 135 रनों पर लुढ़क गए। प्रिंस ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। विनायक ने 34 और शुभम ने 18 रनों का योगदान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें