फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को आंधी के साथ बारिश

Sun, 29 Mar 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात चली तेज हवाओं और आंधी की वजह से शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटने से बिजली ढांचे को नुकसान होने की आशंका है। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश भी हुई, इससे रबी की फसलों को भी नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक केनाल ग्रिड के अधीन आने वाले शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल थी। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए यातायात भी ठप हो गया। चालकों को सड़कों पर गाड़ियां रोकनी पड़ी।

शाम से ही हलकी बूंदाबांदी होने के बाद रात 11 बजे पहले तेज आंधी आई और फिर आंधी के साथ जोरदार बारिश भी। केनाल ग्रिड के तहत आने वाले वेयर हाउस, बख्शी नगर, कृष्णा नगर, तालाब तिल्लो की बत्ती गुल हो गई। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से बिजली के तार टूटने की आशंका है। जिसका सही तरह से रविवार को ही आकलन होगा। वहीं फसलों पर सबसे ज्यादा आंधी का असर रहा। पहले से ही बेमौसम बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब आंधी की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि फसलें आंधी की वजह से नीचे बिछ गई हैं। इससे इसकी पैदावार पर असर पड़ेगा। कई स्थानों पर ओले होने और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की भी सूचना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें