फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कमी पर भड़के लोग

Mon, 06 Apr 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की कमी को लेकर नगर के लोगों ने सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार से राशन मुहैया कराने की मांग की। वार्ड नंबर एक में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मोहिंदर सिंह ने कहा कि पिछले कई माह से डिपो में राशन नहीं है। राशन की सप्लाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


लोगों को बाजार से महंगे दामों पर आटा चावल व चीनी लेनी पड़ रही है। लोग राशन की दुकानों में चक्कर काट रहे हैं। मार्च में पहले से ही लोगों को बच्चों की फीस व किताबों के लिए खर्च करना पड़ रहा है। अब राशन भी बाजार से दोगने दामों पर लेना पड़ रहा है, जिससे घरों का बजट बिगड़ रहा है। दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों में भी यही हालत है। बीपीएल कोटे का राशन भी गरीब लोगों को मुहैया नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


नई गठबंधन सरकार से काफी उम्मीदें और सरकार को कम से कम राशन उपलब्ध कराने के लिए तेजी लाने का काम करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें