कसबा नगरी की विभिन्न वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइट की दशा को न सुधारे जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
म्यूनिसिपल कमेटी को कई बार लाइटों की दशा ठीक करने की बात कही गई, लेकिन किसी ने कोई हल नहीं किया।
स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि कसबे में कुल नौ लाइटें कमेटी के अधीन हैं, लेकिन उनमें पांच तो जलती ही नहीं है।
दो अन्य की हालत ऐसे है कि जलती तो है लेकिन बल्ब कवर के अंदर कचरा होने रोशनी गली तक पहुंच ही नहीं पाती। ऐसे में लोगों को रात में बाहर जाने के लिए भय लगता है।
उस पर से पाक द्वारा बार-बार हो रही गोलाबारी के कारण लोगों का भय अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार कमेटी को लाइटों की दशा सुधारने के लिए कहा गया।
आज कल कहकर ही कमेटी अधिकारी बात टाल देते हैं। उन्होने कहा कि जल्द से जल्द लाइटों की दशा सुधारी जाई।