फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया

Sat, 04 Oct 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत का दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंडी थलोरा और मंडी कैली की रामलीला कमेटियों ने अलग-अलग झांकियां निकाली।
विज्ञापन



मंडी थलोरा की झांकी कृष्णा ड्रामाटिक क्लब की ओर से निकाली गई। इसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश शर्मा थे। झांकी मंडियों से होती हुई कसबे के पुराने बाजार, हरि सिंह चौक, सुंब मार्ग, लिंक मार्ग से होते हुए मुख्य चौक पर पहुंची। इस मौके पर कमेटी प्रबंधकों की ओर से आकर्षक आतिशबाजी की गई।

इसके बाद झांकी हाईवे से होते हुए बसंतर दरिया के पास मिनी स्टेडियम पहुंची। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। पुतलों को श्रीराम ने तीर चलाकर दहन किया। क्लब की झांकी  में एक वाहन पर स्व. बाबू प्रीतम सिंह की प्रतिमा को रखा गया। उन्होंने कही यहां रामलीला का शुभारंभ कराया था। झांकी में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। पूरे रास्ते में लोग श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैली मंडी क्लब की ओर से निकाली गई झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस झांकी में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। झांकी नया बस अड्डा, हरि सिंह चौक, लिंक मार्ग से होती हुई मुख्य चौक पहुंची। यहां आतिशबाजी की गई। इसके बाद लड़कों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें