फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था'

Thu, 08 Jan 2015 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यौड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन
छंब से पूर्व विधायक तथा रियासत के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने अपनी हार का कारण अपनों को बताया है। उन्होंने एक शेर के तहत विचार व्यक्त किए जिसमें उन्होंने कहा कि हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था, हमारी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था।
विज्ञापन


ताराचंद यहां छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ में बुधवार को ईश्वर दास की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस की मासिक बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी जमात है जिसने लाखों कुर्बानियां देकर देश को आजाद करवाया। ताराचंद ने क्षेत्र में करवाए विकास कार्यों को भी गिनवाया।

उन्होंने कहा कि मैने मन में एक सोच बनाई थी। एक नक्शा तैयार किया था जिसको धीरे-धीरे पूरा कर रहा था, लेकिन यहां की जनता को मेरे काम पसंद नहीं आए।

ताराचंद ने कहा कि मैं अपील करता हूं अब के विधायक कि मेरे नक्शे को पूरा करने की कोशिश करें। इस मौके पर महिला जनरल सेक्रेट्री मैडम रानो देवी, प्रेम सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें