फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

Tue, 24 Mar 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकराला-मछेड़ी मार्ग पर सोमवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बीस वर्षीय मदनलाल पुत्र शौरी लाल निवासी सदरोता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सोमवार की सुबह उस समय हुआ, जब सदरोता निवासी मदनलाल अपने ट्रैक्टर को मछेड़ी से सुकराला की तरफ ला रहा था। अचानक एक तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चालीस पचास फुट गहरी खाई में जा गिरा।

इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण मदनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में जब इस हादसे की खबर स्थानीय ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मदनलाल के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


दोपहर बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, मदनलाल ही अपने परिवार में एकमात्र कमाई करने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार वालों के लिए रोजी-रोटी के लिए संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें