बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी गेट के सामने एनएसयूआई ने बिश्नाह डिग्री कालेज के प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में विभिन्न स्थानों के एनएसयूआई नेता शामिल रहे। एनएसयूआई स्टेट जनरल सेक्रेटरी सरदार अवजोत सिंह ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है। बिश्नाह डिग्री कालेज में इसका हनन हो रहा है।
एनएसयूआई को कालेज में संगठन स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस मौके पर एनएसयूआई के राज्य प्रधान नीरज कुंदन आदि मौजूद रहे।