दियानी में चार दिनों से पीने के पानी की आपूर्ति ठप है। लोगों को घरों से काफी दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।
बार-बार ट्यूबवेल का मोटर खराब होने से दियानी में पेयजल संकट गहरा गया है, इससे स्थानीय लोगों में पीएचई विभाग के प्रति भारी रोष है।
सत्या देवी, दर्शना, कमलेश कुमारी, प्रदीप ललोत्रा, धर्मपाल, सुरिन्द्र, अनिल आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले चार दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है।
इस बाबत उन्हाेंने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके चलते आज भी उन्हें पीने का पानी घर से काफी दूर से लाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि यहां पिछले एक वर्ष से पानी की समस्या है। पीएचई विभाग की ट्यूबवेल की मोटर एक माह में तीन-चार बार खराब हो जाती है।
इसके चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। लोगों ने पीने के पानी की समस्या से निजात दिलवाने के लिए डीसी सांबा से गुहार लगाई है।