फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को नपा ने छेड़ी मुहिम

Fri, 21 Nov 2014 01:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबा में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की टीम ने वीरवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते बाजार में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों से भी बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है।

सांबा के बाजाराें में फुटपाथ पर दुकानदारों की ओर से रखे सामान से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत कई बार स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई।
विज्ञापन


वीरवार को नगर पालिका के ईओ विनोद शर्मा के निर्देश पर कसबा के पुराने बाजार, लिंक मार्ग, मुख्य चौक एवं बाडर्र मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाकर अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-फड़ी वालों के सामान जब्त किए गए।

टीम ने फुटपाथ पर रखे दुकानदारों के सामान को भी जब्त कर लिया। नपा के अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति के लगाई गई आधा दर्जन रेहड़ी-फडी वालों का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन


जिन दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे फुटपाथ खाली कर दें। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नपा की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। सनद रहे कि कसबा के बार्डर मार्ग और लिंक मार्ग पर दुकानदार फुटपाथ पर सामान लगाते हैं। इसके चलते बाजार आने वाले लोगों को परेशानी होती है। अतिक्रमण के चलते बाजार में अक्सर जाम लगते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें