लोहड़ी के पर्व को लेकर जहां लोहड़ी के सामान की बिक्री में तेजी आई है, वहीं सामान के दाम में बढ़ोतरी हुई है। मूंगफली के दाम में पिछले वर्ष के मुकाबले में 10 रुपये तक इजाफा हुआ है।
इस बार लोहड़ी का पर्व मनाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है। लोहड़ी को लेकर मार्केट में रेहड़ी वाले मूंगफली के मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
लोहड़ी के पर्व को लेकर जम्मू संभाग में मूंगफली की जबरदस्त बिक्री होती है। लोहड़ी से कुछ दिन पहले ही मूंगफली की बिक्री में तेजी आती है। इस बार लोहड़ी पर बिकने वाले सामान के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
दाम बढ़ने के बावजूद लोगों का उत्साह मूंगफली खरीदने को लेकर बढ़ा हुआ है। पिछले वर्ष मूंगफली 100-110 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकी थी, वहीं इस बार 120 रुपये किलो बिक रही है।
इसके अलावा गच्चक 80 रुपये रेवड़ी 80 रुपये किलो बिक रही है। लोहड़ी का सामान खरीदने के लिए लोगों को इस बार जेब ढीली करनी पड़ रही है।