जम्मू वेस्ट ने जम्मू साउथ को कांटे की टक्कर में 9-7 से शिकस्त देकर स्टेट कार्फबाल का खिताब अपने नाम किया। ग्रीन फील्ड गांधीनगर में रविवार को करवाए गए खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में जम्मू वेस्ट के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे।
खिताबी मुकाबले में आधे समय तक दोनों टीमें 5-5 से बराबरी पर चल रही थीं। इसमें कभी एक का पलड़ा भारी होता तो कभी दूसरे का, लेकिन आखिर में जम्मू वेस्ट के खिलाड़ी जीत अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे।
विजेता टीम की ओर से इरफान चौधरी ने चार, दिवांशु ने दो, अबीक ने तीन और जम्मू साउथ की ओर से मोहित ने तीन, शुभम ने दो, जतिंद्रपाल और दीपांती ने एक गोल ठोंका। इस दौरान खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाने टीएस वजीर, जेबीएस बाली, ब्रिज बलोरिया, टी सिंह, केएस ऋषि, मंजीत सिंह, आरके शर्मा आदि पहुंचे।