फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कमेटी बनी, हड़ताल हुई स्थगित

Wed, 19 Nov 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में बीते दिन वकीलों और अधिकारी के बीच कहासुनी से उपजे हालात मंगलवार को और नाजुक हो गए। एक तरफ जिला न्यायालय परिसर में वकीलों ने विरोध स्वरूप कामकाज को ठप रखा वहीं दूसरी ओर मुलाजिमों का हजूम सड़क पर उतर आया।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर मुलाजिमों ने शहर के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बाद में जिला प्रशासन और जिला सत्र न्यायाधीश के बीच बैठक का दौर चला जिसमें संयुक्त जांच कमेटी के गठन पर सहमति बनी। इसके बाद मुलाजिमों ने हड़ताल को स्थगित कर दिया।

इससे पहले बीते दिन एडीएम कार्यालय में कहासुनी मामले पर कड़ा विरोध दर्ज करवाते हुए चुनाव ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम सैकड़ों की तादाद में जिला सचिवालय पहुंच गए। पहले बार एसोसिएशन कठुआ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके बाद डीसी कार्यालय कांप्लेक्स के मुख्यद्वार पर प्रदर्शनकारी मुलाजिमों ने ताला जड़ दिया। जिला उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी सचिवालय पहुंचे तो उन्हें कार्यालय जाने के बजाए लौटना पड़ा। उधर जिला न्यायालय परिसर में वकीलों ने विरोध जताया। बार एसोसिएशन कठुआ ने एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए संघर्ष तेज करने की चेतावनी जारी की।

इधर जिला सचिवालय के ठीक सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों मुलाजिमों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मुलाजिमों ने कहा कि यदि एडीएम के साथ की गई बदसलूकी पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उनकी हड़ताल आंदोलन का रूप धारण कर लेगी।

प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे जिला उपायुक्त डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि घटना में यदि एडीएम दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन विडियो रिकार्डिंग में जिस तरह से वकीलों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है उसकी जिम्मेदारी भी दोषियों को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला सत्र न्यायाधीश के साथ मामले पर लंबी चर्चा हुई है।

घटना की निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त जांच कमेटी का गठन किया जा रहा है लिहाजा हड़ताल को स्थगित किया जाना चाहिए।उधर बिलावर से प्राप्त समाचार के अनुसार कठुआ बार एसोसिएशन के समर्थन में मंगलवार को बार एसोसिएशन ने कामकाज स्थगित रख हड़ताल की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता उनकी काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें