फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे व्यक्ति की मौत

Wed, 14 Jan 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आग की चपेट में आए एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान मंगलवार को जीएमसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सांबा निवासी तारू सिंह (45) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


11 दिसंबर सांबा निवासी तारू सिंह अपने निवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गए थे। इस दौरान वह बुरी तरह से झुलस गए थे। बमुश्किल से आसपास के लोगों ने तारू सिंह को आग की लपटों से बाहर निकाला था और सांबा के अस्पताल में भर्ती करवाया था।

डाक्टरों ने तारू सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। जीएमसी में इमरजेंसी में पीड़ित का इलाज चला और 13 दिसंबर की दोपहर को उनकी मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें