युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से ग्रीन फील्ड गांधीनगर में करवाई गई खेल मीट में विशेष (मूक, बधिर और विकलांग) खिलाड़ियों ने जोश दिखाया।
इसमें मूक बधिर लड़कियों के सौ मीटर दौड़ में शिखा सबसे तेज धावक रही। लड़कों के वर्ग में निखिल कुमार ने बाजी मारी। लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग के रस्साकशी मुकाबले में एलबीएम स्कूल ने समाज कल्याण केंद्र को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से पछाड़कर खिताब अपने नाम किया।
लड़कों के वर्ग में समाज कल्याण केंद्र ने सहयोग इंडिया को 2-0 से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। ब्लाइंड गर्ल्स अंडर 14 आयु वर्ग की 50 मीटर दौड़ में एलबीएम स्कूल की ऋशिका पहले स्थान पर रही।
मूक बधिर लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग की 50 मीटर दौड़ में समाज कल्याण केंद्र की शक्ति देवी ने सबको पछाड़ा। लड़कों के वर्ग में समाज कल्याण केंद्र के अनीस अहमद ने बाजी मारी।
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में समाज कल्याण केंद्र के अनिल सिंह पहले स्थान पर रहे। लड़कों के मूक बधिर अंडर 14 आयु वर्ग में शाटपुट में संकल्प गांधीनगर के अर्शित चौहान जीते।
अंडर 17 आयु वर्ग की दो मीटर दौड़ में विशाल खजूरिया सबसे आगे रहे। इसी आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अमित कुमार ने सबको पछाड़ा।
लड़कों के मूक बधिर शाटपुट वर्ग में विशाल खजूरिया पहले स्थान पर रहे। मैंटली रिटार्टड लड़कों के सौ मीटर दौड़ में निखिल कुमार पहले स्थान पर रहे।
मूक बधिर लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में शिखा कुमार ने सबको शिकस्त दी। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में शिखा पहले स्थान पर रही। 50 मीटर दौड़ में रुचि देवी ने सबको शिकस्त दी। पूजा बंद्राल को दूसरा और भारती को तीसरा स्थान मिला।