पलौड़ा चौक में एक सैन्य वाहन और कार की टक्कर हो गई। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सैन्य वाहन और कार की टक्कर में शक्ति नगर निवासी कालीदास (64), ओंकार नाथ शर्मा (58), कांता शर्मा (49) और प्रेम लता (50) घायल हो गए।
दूसरा हादसा घो मन्हासा इलाके में हुआ। यहां एक कार ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। घायल सरी रकवाला निवासी इंदू राजपूत (20) को जीएमसी भर्ती करवाया गया है।
अज्ञात वाहन ने डिग्यिाना इलाके में प्रीत नगर निवासी राहुल (17) को टक्कर मारकर घायल कर दिया। तवी ब्रिज पर एक हादसे में शास्त्री नगर निवासी शिवानी (42) घायल हो गई।