फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानोें ने मुआवजे को बुलंद की आवाज

Thu, 05 Mar 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार झेल रहे किसानों ने मुआवजे के लिए आवाज मुखर कर दी है।
विज्ञापन


खरीफ सीजन में धान की फसल चौपट होने से किसान उबरे भी नहीं थे कि गेहूं, मटर आदि फसलें ओले गिरने से बर्बाद हो गई हैं।

हीरानगर सब डिवीजन के छन्न अरोड़ियां इलाके में एकत्रित किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए छन्न अरोड़ियां पंचायत के नायब सरपंच केआर रैणा ने कहा कि नई सरकार को किसानों की समस्या को प्राथमिकता से लेना होगा।

इस अवसर पर मौजूद बिशन दास, तुलसी दास, लखनपाल, गोविंद राम, रतन चंद, शशिपाल, चमन लाल, दिवान चंद, विजय और हेमराज ने कहा कि छन्न अरोड़ियां के अलावा आसपास के गांवों में ओले गिरने से व्यापक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवाल, खतरेयाल, बल्लन बाला, किशनपुर, फत्तू चक, खिल्लो चक सहित कई गांवों में किसान फसल की बर्बादी को देखकर उदास हो चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान अत्यधिक बारिश की वजह से खरीफ की बासमती की फसल बुरी तरह से चौपट हो गई थी। इससे हुए नुकसान का अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। रबी के सीजन पर भी मौसम की मार पड़ी है जिससे नुकसान दोहरा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें