नवाबाद थाना अंतर्गत भगवती नगर के पास तवी नदी के किनारे पर सोमवार को एक महिला का शव मिला है।
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव गृह में पहुंचाया। महिला की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।