फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड में खड़ी मेटाडोर से मिला कंडक्टर का शव

Thu, 05 Feb 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड में खड़ी एक मेटाडोर से पुलिस ने शव बरामद किया है। शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी नियात अली ने बताया कि यार्ड में मेटाडोर नंबर (जेके02एई, 8449) में मेटाडोर के कंडक्टर का शव मिला है। कंडक्टर पूर्ण चंद बिलावर का रहने वाला है। पुलिस ने अभी फिलहाल 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कंडक्टर हर रोज की तरह वह मंगलवार की रात को मेटाडोर में ही सोया हुआ था। सुबह मेटाडोर के चालक ने आकर देखा तो वह मृत मिला। इसके बाद शव को कब्जे में लेते हुए जीमएसी में ले जाया गया। मृतक के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। कंडक्टर के शरीर पर किसी तरह के घाव नहीं है। उसके मुंह से जाग निकली हुई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें