फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पाक ने बर्बाद की पूरी फसल

Sun, 11 Jan 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे और बारिश न होने के कारण किसानों की फसलें तो खराब हो ही रही हैं मवेशियों के लिए बीजा गया चारा भी अछूता नहीं रह सका।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसानों ने बताया कि दो माह से बारिश न होने से गेेहूं की फसल की चिंता सता रही है साथ ही मवेशियों चारे के लिए लगाई गई बरसीन की फसल पर संकट के बादल छाने लगे हैं। चारे की फसल खराब होने पर इसका असर दूध के कारोबार पर भी पड़ने की आशंका है।

क्षेत्र के किसानों को मौसम की मार के साथ नहरों में पर्याप्त पानी न होने की भी शिकायत है। किसान बैसाखी राम, लाल राम, पूर्णचंद, राम लाल, भारत भूषण, सुभाष चंद्र आदि का कहना है कि पूरा क्षेत्र खेतीबाड़ी पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


इस बार पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण धान की फसल में नुकसान उठा चुके किसानों ने किसी तरह गेहूं को बीजा था अब उसमें भी दिक्कतों से किसान बहुत परेशान हैं।

धान की फसल में जान जोखिम में डालकर सिंचाई से जो थोड़ी उपज मिली थी उसका भी सही भाव न मिलने से मेहनत मिट्टी में मिल गई थी।

अब मौसम की मार से किसान को गेेहूं की फसल के साथ ही मवेशियों चारे की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि गेेहूं की फसल अच्छी होने से यहां भूसा भी अच्छे दामों में बिक जाता पर वह फसल तो खराब हो रही है, चारे के लिए लगाई गई बरसीन की फसल भी संकट में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें