पक्का डंगा थाना के अंतर्गत बाइक सवार लुटेरों ने एक कार सवार को पीटा और सोने की चेन छीन ली।
पीड़ित बख्शीनगर निवासी दिनेश गंडोत्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मारपीट और लूट का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बख्शीनगर निवासी दिनेश ने शिकायत में बताया कि वह कच्ची छावनी से एक्सचेंज रोड होकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी उनके साथ-साथ एक बाइक चलने लगी। जिस पर तीन युवक बैठे हुए थे।
उन्होंने बाइक को कार से सटाकर चलाना जारी रखा। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने कार की स्पीड बढ़ा दी, लेकिन एक्सचेंज रोड के नजदीक ही उन्होंने अपनी बाइक कार के सामने खड़ी की और उसे कार में से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।
गले में सोने की चेन थी, जिसे लुटेरे छीनकर ले गए। उन्होंने शोर मचाना चाहा, लेकिन इतने में लुटेरे मौका पाकर फरार हो गए।