उप मुख्यमंत्री और छंब विस क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार ताराचंद के वाहन पर शनिवार को हमला किया गया। खौड़ पुलिस के मुताबिक मट्टू पंचायत के गांवों में चुनावी दौरा िककिया।
इस दौरान पलांवाला क्षेत्र के समोआ गांव में बैठक के लिए जाते समय खौड़ के सिंचाई विभाग के मैदान के पास उनके वाहन को पत्थरों से निशाना बनाया गया।
एसएसपी उत्तम चंद के मुताबिक पुलिस ने हमले की शिकायत मिलने पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आरपीसी की धारा 147,336, 341, 427 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हमले के बाद ताराचंद ने अमर उजाला को बताया कि हमलावर हाथों में तलवारें और घातक हथियार लिए हुए थे। अगर मेरी गाड़ी बुलेट प्रूफ न होती तो आज मेरे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से मुझे डराया नहीं जा सकता। बकौल ताराचंद उन्होंने घटना के तुरंत बाद आईजी पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दे दी थी।
उन्होंने पुलिस को हमलावरों के नाम भी बताए हैं। कांग्रेस के मंडल प्रधान सूरम सिंह ने कहा कि यह काम भाजपा कार्यकर्ताओं का है।