फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने पर फूटा गुस्सा

Fri, 20 Mar 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पंद्रह दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे छन्न अरोड़ियां के लोगों ने वीरवार को जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव की महिलाएं और बच्चे सड़क पर खाली बर्तन लेकर उतरे और विभाग को अपनी समस्या बताने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या को समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर देंगे।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए छन्न अरोड़िया के नायब सरपंच के आर रैना ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा इलाके के तीन हजार से अधिक लोग पिछले पंद्रह दिनों से पीने के पानी को तरस गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को बार-बार बताया गया है कि इलाके में सप्लाई ट्यूबवेल की मोटर जल चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि किशनपुर में स्थित ट्यूबवेल की मोटर पंद्रह दिन पहले जल चुकी है, जिसके कारण भगवाल, खत्रयाल, बल्लन बाला, बल्लन पाईं, खिल्लो चक्क, किशनपुर और छन्न अरोड़ियां के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं।

प्रदर्शनकारियो में भोलानाथ, पंच पिंकी देवी, सुदेश कुमारी, बिशनो देवी, राधा रानी, सुमित्रा देवी, राज कुमार, प्रभु दयाल, रावन कुमार, सूरज प्रकाश, परमानंद आदि शामिल रहे।

वहीं, लो वोल्टेज की समस्या से परेशान शहर के वार्ड चौदह के लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा के जिला मीडिया सचिव शशिपाल शर्मा, संजय लोत्रा आदि ने बताया कि एक ओर लो वोल्टेज तो दूसरी और अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बच्चों की परीक्षा के दिनों में भी विभाग की लापरवाही कम नहीं हुई है। मजबूर होकर क्षेत्र की महिलाएं घर का कामकाज छोड़ कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रही हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें