फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ी यात्रा में भक्तों की भीड़

Fri, 20 Mar 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक पुरमंडल व उत्तरवाहिनी में चैत्र कृष्ण चतुर्दशी पर वीरवार को मंदिरों के शहर जम्मू से निकाली गई 18वीं पवित्र छड़ी यात्रा में भक्तों का हुजूम पहुंचा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने भोले नाथ का गुणगान कर जयघोष लगाते हुए पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधीनगर से निकाली गई छड़ी यात्रा विभिन्न रूटों और मंदिरों से होकर पुरमंडल पहुंची। इस बीच परमंडल मेले का आगाज हुआ।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संत महात्माओं ने पूजा अर्चना कर छड़ी यात्रा को आगे रवाना किया। आरती के बाद छड़ी यात्रा श्री महादेव मंदिर गांधीनगर, शिव मंदिर, त्रिकुटा नगर, शिव शक्ति मंदिर ग्रेटर कैलाश, श्री नृसिंह देव मंदिर, श्री दाता रणपत देव जी मंदिर बीरपुर से होती हुई निकली।
विज्ञापन


छड़ी यात्रा में कराह, मदाना और टक्कर रूट से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें डोगरा सदर सभा, धर्मार्थ ट्रस्ट, जेएंडके, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मैनेजमेंट ट्रस्ट, गांधीनगर और पुरमंडल/उत्तर वाहिनी श्राइन डेवलपमेंट कमेटी से पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए।

डोगरा सदर सभा के प्रधान गुलचैन सिंह चाड़क ने छड़ी यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर साल छड़ी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।  इस बीच उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने उत्तर वाहिनी श्राइन डेवलपमेंट कमेटी की ओर से करवाए जा रहे वार्षिक मेले की तैयारियों का जायजा लिया।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें