रविवार को विधानसभा चुनावों के लिए संाबा व विजयपुर में मतदान होगा जिस के लिए जिला प्रशासन की ओर से कसबा के बाजारों को बंद रखने के लिए कहा गया है।
आज शाम को मुनादी करवा कर दुकानदारों को अपनी दुकानें रविवार को बंद रखने के लिए कहा गया। उधर व्यापार मंडल की ओर से भी बाजार बंद रखने के लिए सहमति व्यक्त की गई है।
सनद रहे कि लोकसभा चुनावों के दौरान भी बाजारों को बंद रखने के लिए कहा गया था और वोट प्रतिशत बढ़ा था।
अब विधानसभा चुनावों में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से ही बाजारों को बंद रखने बारे जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
उधर जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को होने वाले मतदान के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मतदान के लिए तैनात कर्मचारी चुनावी सामग्री एवं ईवीएम मशीनों के साथ रवाना हुए।
जिला मुख्यालय नंदनी में कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया। पहाड़ी क्षेत्राें के कई ऐसे मतदान केन्द्र भी है जहां काफी पैदल भी चलना पड़ता है। वहां पर जाने वाले कर्मचारियों को सुबह ही भेज दिया गया।