फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीबायोटिक मामले पर गंभीर हुआ नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दिल्ली एनसीआर में मुर्गों का वजन बढ़ाने के लिए दी जा रही एंटीबायोटिक मामले पर जम्मू नगर निगम भी गंभीर हो गया है। निगम ने शहर में चिकन बेचने वाले दुकानदारों को मुर्गों का स्टॉक आने पर उसको 48 घंटे तक अपने पास रखने के बाद उसे काटने की साफ हिदायतें देने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में निगम ड्रग कंट्रोलिंग एजेंसी की भी सहायता लेगा। एजेंसी की मदद से इस बात का पता लगाया जाएगा कि शहर में ऐसी दवाइयों की कितनी खपत है और कहां-कहां पर है। उसके बाद दुकानों से मुर्गों के खून के नमूने लिए जाएंगे, जिसकी जांच में यह पता लगाया जा सके कि क्या शहर में इस तरह के मामले हैं या नहीं।
जम्मू नगर निगम का वेटरनरी विंग जल्द ही इस अभियान को शुरू करने वाला है। इससे यह होगा कि अगर मुर्गों को एंटीबायोटिक दी गई होगी तो उसका असर खत्म हो जाएगा और उसके बाद अगर चिकन बेचा जाता है तो खाने वालों को नुकसान नहीं देगा।
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम के वेटरनरी विंग के इंचार्ज डा. जफर इकबाल ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होेंने कहा कि निगम जल्द ही इस मामले को लेकर व्यापक तौर पर अभियान छेड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें