फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूल चौक पर धूल-मिट्टी बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ज्यूल चौक पर सीवरेज पाइप डालने का कार्य मुकम्मल हो गया है, लेकिन कुछ अन्य जगहों पर कार्य अभी बाकी है। इसके चलते ज्यूल चौक से लेकर डोगरा चौक तक मिट्टी फैली हुई है, जिस कारण राहगीरों को वहां से गुजरने में खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने से मिट्टी उड़ती है और दुकानों में जाने के साथ ही पैदल राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। निर्माण कार्य के बाद अभी तक सड़क की भरपाई नहीं हो पाई है। लोग सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यूल चौक में पिछले दो माह से सीवरेज पाइप डालने का कार्य चल रहा है जिस कारण ज्यूल चौक से गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। मेटाडोर, बस से लेकर दो पहिया वाहन चालक और पैदल राहगीरों के लिए भी खासी दिक्कतें पैदा हो रही है। शुरुआती दौर में जाम के कारण लोग खासे परेशान हो गए थे। ज्यूल चौक और आसपास चौराहों में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों में कार्य आधा अधूरा है। जिसकी वजह से मिट्टी हवा में उड़कर परेशानियां पैदा कर रही है। लोगों को अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। फिर दो पहिया वाहन चालक धूल भरे रास्ते से बचने के लिए अन्य दिशाओं से वाहन को गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें