फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड पर पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे स्टेशन से ग्रेटर कैलाश की ओर जाने वाली सड़क पर बुधवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को सड़क से हटवाया और उसे मालिक के घर भिजवा दिया।
विज्ञापन

चालक कार लेकर छन्नी से बाहु प्लाजा जा रहा था। कार की रफ्तार अधिक थी। बारिश होने के चलते सड़क गीली भी थी। रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन को मोड़ना चाहा, लेकिन तेज गति होने से वह सड़क पर ही पलट गई। कार की गति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसके चारों पहिये ऊपर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद कार को सड़क से हटवाया गया। इधर, पुलिस ने कार के मालिक का पता कर उसे मौके पर बुलाया। हालांकि, हादसे का मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने वाहन को उसके घर पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें