फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का प्रदूषण परोस रहा बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों के जीवन में आ रही मुश्किलों को कम करने के लिए वायु प्रदूषण रोकने में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नकारात्मक भूमिका नजर आ रही है। वाहनों से फैल रहे वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कोई उचित इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जबकि अधिकतर बार मेटाडोर तथा पैसेंजर वाहन काला धुआं फेंक कर वायु को प्रदूषित कर रहे हैं। वायु प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए अभियान के नाम पर मात्र औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मौजूदा आंकड़ों में वायु प्रदूषण सामान्य से कहीं ज्यादा है, जिस वजह से लोगों को स्किन, अस्थमा, एलर्जी तथा श्वास नली से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां लग रही हैं। इनमें से अधिकतर लोगों का जीवन दवाओं के दम पर चल रहा है, तो बहुत संख्या में लोग चमड़ी रोग जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए बोर्ड के पास इंतजाम नहीं हैं, लेकिन जो संसाधन हैं, उन्हें भी प्रयोग में नहीं लाया जाता। ट्रैफिक पुलिस की मदद से वाहनों को रोककर चालान या जुर्माना करके छोड़ दिया जाता है। पैसेंजर वाहनों की सबसे बुरी हालत है। शहर में दौड़ने वाली मेटाडोर में कुछ ऐसी हैं, जो इतना धुआ निकालती हैं कि पीछे आ रहा व्यक्ति कपड़े गंदे होने के साथ-साथ श्वास नली के माध्यम से शरीर में गंदे कण चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें