फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस की टक्कर से तीन मजदूर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कटड़ा से जम्मू आ रही एक बेकाबू बस ने रविवार की दोपहर नगरोटा नेशनल हाईवे पर तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन को गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ हालत में घायलों को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया। उधर, चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस दौरान कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगरोटा के पास रविवार दोपहर इफकान कंपनी के तीन मजदूर नेशनल हाईवे पर काम कर रहे थे, तभी करीब 1:25 बजे कटड़ा से जम्मू की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने तीन मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मूलरूप से वेस्ट बंगाल मौजूदा पंजग्राई निवासी वासुदेव (25), अनिल (25) और लकी (25) गंभीर घायल हो गए। इस दौरान नेशनल हाईवे पर अन्य लोगों ने वाहनों की ब्रेक लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें इमरजेंसी में रखा गया है। चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। उधर, पुलिस ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें