फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वंटी-20 का खिताब रैणावाड़ी के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रैणावाड़ी क्रिकेट क्लब ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए आजाद क्रिकेट क्लब को 39 रनों से पछाड़कर पहली टीटू मेमोरियल ट्वंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के सतीश को मैन आफ द मैच और ओवरआल प्रदर्शन में 143 रन ठोकने तथा दस विकेट लेने पर मैन आफ द सीरीज तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में रविवार को गवर्नमेंट माडल स्कूल में हुए खिताबी मुकाबले में रैणावाड़ी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सतीश ने शानदार 46 गेंदों पर छह छक्कों और इतने ही चौकों से 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरे छोर से ईशान ने चार चौकों और दो छक्कों से 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 38 रन टीम के खाते में जोड़े। इसके अलावा अमन ने 11 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों से 26 रनों का योगदान दिया।
आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से प्रदीप बाली और विशाल ने दो-दो बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। रमण दत्ता और जतिन को एक-एक सफलता मिली, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे आजाद क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में 140 रन ही जुटा पाए और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

टीम की ओर से सुरेंद्र ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। अमित बलोरिया ने 19 और अश्विनी ने 14 रन जुटाए। रैणावाड़ी क्लब की ओर से सतीश ने तीन, राहुल और अमन ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस मुकाबले में विक्की, होशियार सिंह, अंकुश तकनीकी अधिकारी रहे। इस दौरान युवा क्रिकेटरों की हौसला आफजाई करने युवा सेवा एवं खेल विभाग के मंत्री रमण भल्ला, डा. मोइन लतीफ आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें