फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को गोद लेने पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रणवीरेश्वर मंदिर परिसर से मिले नवजात का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। एसएमजीएस अस्पताल के निको वार्ड में भर्ती नवजात का स्वास्थ्य सामान्य होने के चलते निको वार्ड के स्टाफ ने सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया। उसे अस्पताल के वार्ड नंबर पंद्रह में शिफ्ट किया गया है साथ ही बच्चे की देखभाल के लिए दो महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शालामार चौकी के प्रभारी अरुण प्रभात ने बताया कि उनके पास काफी संख्या में दंपति पहुंचकर बच्चा गोद लेने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को देर शाम तक सौ से भी ज्यादा लोगों ने बच्चा गोद लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमने लोगों से कहा है कि वह कोर्ट में जाकर अपना आवेदन पत्र जमा करवायें, कोर्ट जैैसा फैसला लेगा उसके बाद बच्चे को सौंप दिया जाएगा। पिछले माह त्रिकुटा नगर इलाके से झाड़ियों में बच्ची भी बरामद हुई थी और वह भी पंद्रह नंबर वार्ड में ही भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें