फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छह अमरनाथ यात्री हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बनिहाल के पास एक टैंकर और यात्री वाहन के बीच हुई टक्कर में छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आए थे। घायलों में पांच नई दिल्ली और एक राजस्थान निवासी है। सभी घायलों को जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बनिहाल के पास एक तीखे मोड़ पर टैंकर और श्रद्धालुओं से भरे वाहन में टक्कर हो गई। इससे दोनों गाड़ियां सड़क किनारे नीचे जा गिरीं। आसपास के लोगों ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में रेफर किया गया। हादसे के घायलों में नई दिल्ली निवासी ओमप्रकाश, बलदेव, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, प्रह्लाद और राजस्थान निवासी सुभाष चंद्र शामिल है। बनिहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करने के अलावा टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें