फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन कीर्तन से शिवमय हो रहा आधार शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शनिवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 2489 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इसमें 1812 पुरुष, 543 महिलाएं, 34 बच्चे और 100 साधु शामिल रहे। इनमें अधिकांश यात्री पहलगाम मार्ग से ही जाने को तवज्जो दे रहे हैं। देशभर से आन स्पाट पंजीकरण के लिए भी बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं। मानसून की दस्तक के बाद उमस ने अब यात्रियों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आधार शिविर में तड़के 24 बड़े और 52 छोटे वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु रवाना हुए। शिव भक्तों का उत्साह और जोश देखते ही बना। क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई प्रभु के जयघोष लगाकर गुणगान कर रहा था। श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन से आधार शिविर भी पूरी तरह से शिवमय बना हुआ है। शाम को नजारा देखते ही बनता है। वहीं, लंगरों में भेंटों की गूंज दूर-दूर भोले नाथ का संदेश पहुंचाती हैं। इस दौरान आरती के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। प्रभु का गुणगान करके सुख समृद्धि की कामना की जा रही है। पिछले कुछ दिन से मौसम से राहत पा रहे यात्रियों को शनिवार को उमस और गर्मी से परेशान किया। आधार शिविर से बड़ी संख्या में यात्रियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए राजेंद्र पार्क का सहारा लिया। दिल्ली से श्रद्धालु रवि शंकर ने कहा कि वह पिछले कई साल से बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस बार भी पारंपरिक पहलगाम रूट से होकर बाबा के दरबार पहुंचा जाएगा। एक अन्य यात्री बबलू ने कहा कि पहलगाम के पारंपरिक मार्ग से यात्रा करने का अलग की आनंद है। वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का कहीं कोई मुकाबला नहीं है। इस बीच भगवती नगर भी यात्रियों से रौनक बढ़ गई है। आधार शिविर के आसपास के बाजारों में भी यात्री जरूरी सामान की खरीदारी में व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें