फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सोमवार तेईस जून को होने वाली बैठक में केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में होगी और इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं। प्रदेश भाजपा नेताओं के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री राम लाल के अलावा प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत जम्मू कश्मीर में साल के आखिरी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय नेताओं का हिस्सा लेना साफ संकेत है कि चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के बाद कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इन फैसलों में पार्टी के प्रदेश नेताओं की ओर से 14 से 16 जून तक भद्रवाह में की गई बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई रणनीति पर विचार के बाद रोडमैप को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा 15 जुलाई से 15 अगस्त तक परिवर्र्तन यात्रा, सितंबर महीने में केंद्रीय मंत्रियों की रैलियां खासतौर से विधानसभा चुनाव में 44 प्लस सीटें जीतने की रणनीति तैयार की जाएगी और कई अहम जिम्मेदारियों को पार्टी नेताओं को साैंपा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें