फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमवीडी विविमें इंटिग्रेटिड ड्यूल डिग्री शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडी), कटड़ा में 2014-15 सेशन से पांच वर्ष के इंटिग्रेटिड ड्यूल डिग्री एमएससी (इक्नोमिक्स) प्रोग्राम को शुरू किया गया है। एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में राज्यपाल एनएन वोहरा की मंजूरी के बाद कोर्स को शुरू किया गया है। देश में कुछ ही विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में ऐसे कोर्स करवाए जा रहे हैं। इसमें सीबीएसई और स्टेट बोर्ड से बारहवीं में सफल होने वाले मेधावी छात्रों के लिए बेहतर कैरियर बनाने का अच्छा विकल्प होगा। एमएससी प्रोग्राम भविष्य में जाब मार्केट के लिए काफी अहम होगा। मौजूदा समय में ऐसी नौकरियों में बड़ी संख्या में आईआईटीएस के बीटेक विद्यार्थी और आईआईएमएस के पीजीडीएमएस शामिल हैं।
विज्ञापन

इस कोर्स से मल्टीनेशनल कंपनियों में युवा बेहतर कैरियर बना सकते हैं। एमएससी प्रोग्राम से विद्यार्थियों में कारपोरेट विश्व में बेहतर कार्यों की क्षमता बढ़ेगी। ऐसे कोर्सों से सरकार को उच्च गुणवत्ता वाली मानव शक्ति मिलने के साथ युवा प्रशासनिक सेवा और इंडियन इकनामिक्स सर्विस में जा सकते हैं। यूनिवर्सिटी में कोर्स के पहले बेच में पचास विद्यार्थियों को लिया जाएगा और आगामी सालों में यह संख्या 90 तक की जाएगी। कोर्स के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून 2014 को रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें