फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ कर गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नवाबाद थाना अंतर्गत हरी नगर पक्का घाट जम्मू में शुक्रवार की तड़के एक घर से चोरों ने सोने के गहने और नकदी चुरा ली। ये गहने परिवार की लड़की की शादी के लिए बनवाए गए थे। चोरी की घटना घरवालों को सुबह जागने पर पता चली। चोरों ने किचन के रास्ते घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घर के मालिक रामपाल खजूरिया और अन्य सदस्यों ने सुबह देखा कि किचन का दरवाजा टूटा हुआ था। इस पर उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ। जब उन्होंने तिजोरी को देखा तो उससे नकदी और सोने के गहने चोरी हो गए थे। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कु छ दिनों बाद बेटी की शादी है। गहने उसी के लिए ही बनवाए गए थे। तालाब तिल्लो पुलिस चौकी इंचार्ज बशीर कोहली के मुताबिक इस संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।
शहर में चौबीस घंटे के दरम्यान चोरी की यह दूसरी वारदात है। बताया जा रहा है कि न्यू गार्डन कालोनी में भी चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। यहां चोर लोहे की ग्रिल तोड़ने में असफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें